समंदर सारे शराब होते तो सोचो कितना बवाल होता !

समंदर सारे शराब होते तो सोचो कितना बवाल होता,

हक़ीक़त सारे ख़्वाब होते तो सोचो कितना बवाल होता,
किसी के दिल में क्या छुपा है ये बस ख़ुदा ही जानता है,


दिल अगर बेनक़ाब होते तो सोचो कितना बवाल होता
थी ख़ामोशी हमारी फितरत में तभी तो बरसो निभ गयी लोगो से,


अगर मुँह में हमारे जवाब होते तो सोचो कितना बवाल होता,

हम तो अच्छे थे पर लोगो की नज़र में सदा बुरे ही रहे,
कहीं हम सच में ख़राब होते तो सोचो कितना बवाल होता..

अपने कहने को तो बहुत मिले...














क्या ख़ूब ज़माने की वफ़ा देखते रहे 
हर बात में हम अपनी खता देखते रहे 

यूँ तो ज़माने ने बदले बहुत रंग 
पर हम उसी की ज़फ़ा देखते रहे 

मुश्किलों में थी ज़िन्दगी हमारी 
हम तो बस हालातों का मज़ा देखते रहे 

अपना कहने को तो बहुत मिले 
पर हम उसका एहसास देखते रहे 

यूँ तो चाहत का समन्दर था हमारे पास
हम तो किसी के मिलने की आस देखते रहे...

जीवन क्या है ?


जीवन क्या है चलता फिरता एक खिलौना है 
दो आँखों में एक से हँसना एक से रोना है 
जो जी चाहे वो मिल जाये कब ऐसा होता है 
हर जीवन, जीवन जीने का समझौता है 
अब तक जो होता आया है वो ही होना है 
रात अँधेरी भोर सुहानी यही ज़माना है 
हर चादर में दुःख का ताना सुख का बाना है 
आती सांस को पाना जाती सांस को खोना है 
Poet of the Poem / Ghazal or Nazam :Nida Fazli

ख्वाब













ख्वाब की तरह बिखर जाने को जी चाहता है 
ऐसी तन्हाई है कि मर जाने को जी चाहता है 
घर के वहशत से लरज़ता हूँ मगर जाने क्यों 
शाम होती है तो घर जाने को जी चाहता है 
डूब जाऊं कोई मौज निशान तक ना बताए 
ऐसी नदी में उतर जाने को जी चाहता है 
कभी मिल जाये तो रस्ते की थकान जग पड़े 
ऐसी मंजिल से गुजर जाने को जी चाहता है 
वो ही पैमान जो कभी जी को खुश आया था बहुत 
उसी पैमान से मुकर जाने को जी चाहता है 

Poet of the Poem / Ghazal or Nazam :Iftikhar Arif

ये चाँदनी भी जिनको छूने से डरती है














ये चाँदनी भी जिनको छूते हुए डरती है 
दुनिया यूँ ही फूलों को पैरों से मसलती है 
शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है 
जिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है 
लबों में चिंगारी जैसे कोई रख दे 
यूँ याद तेरी शब् भर सीने में सुलगती है
आ जाता है खुद खीँच कर दिल, सीने से पटरी पर 
जब रात के सरहद से इक रेल गुजरती है 
आंसू कभी पलकों पर तो देर नही रुकते 
उड़ जाते हैं यूँ पंछी जब शाख लचकती है 
खुश रंग परिंदों के लौट आने के दिन आये 
बिछड़े हुए मिलते हैं, जब बर्फ पिघलती है. 
Poet of the Poem / Ghazal or Nazam :Bashir Badr